Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जारी की कड़ी चेतावनी

Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

साहिबगंज में होली और रमज़ान को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

साहिबगंज : होली और रमज़ान को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

सभी बीडीओ, सीईओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें शीघ्र पूरी कर ली जाएं। इन बैठकों के माध्यम से भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।

इधर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी पीएचसी में दवाएं, एंबुलेंस और चिकित्सक ऑन-ड्यूटी रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों की तुरंत पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतगणना के उपरांत विजय जुलूसों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बिना पूर्व अनुमति कोई जुलूस नहीं निकलेगा। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी और रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है।

Read More.. Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

जिला प्रशासन ने नागरिकों से होली और रमज़ान का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More.. विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होमियोपैथ चिकित्सकों ने हैनीमैन को किया याद

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement