विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम, होमियोपैथ चिकित्सकों ने हैनीमैन को किया याद
जिरवाबाड़ी स्थित क्लिनिक में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर साहिबगंज के पोद्दार होमियो क्लिनिक, जिरवाबाड़ी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साहिबगंज: विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर पोद्दार होमियो क्लिनिक, जिरवाबाड़ी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉक्टर हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं नमन करते हुए की गई। इस दौरान उपस्थित सभी डॉक्टरों ने उनके सिद्धांतों एवं योगदान को याद करते हुए होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
इस गरिमामय अवसर पर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. के. पी. पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम में डॉ. एस. एन. प्रसाद, डॉ. उमा कुमारी, डॉ. अशित सिंह, डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, डॉ. एस. के. सिंह तथा डॉ. अरुण प्रकाश ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे आयोजित किया गया, जिसमें होम्योपैथिक के सभी डॉक्टरों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी चिकित्सकों ने एकजुट होकर डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस. एन. प्रसाद ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं सस्ती चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों का स्थायी समाधान प्रदान करती है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता फैलाने एवं अधिक से अधिक लोगों तक इसके लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
