Sahebganj News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला FCI ठेकेदार का शव, हत्या या हादसा?

पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की तफ्तीश, पोस्टमार्टम का इंतजार

Sahebganj News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला FCI ठेकेदार का शव, हत्या या हादसा?

साहिबगंज के महादेवगंज में रेलवे ट्रैक किनारे एफसीआई ठेकेदार सह मैनेजर मनोज कुमार (56 वर्ष) का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक हजारीबाग के निवासी थे। शनिवार शाम वे अपनी बोलेरो में डीजल भरवाने निकले थे, जो अगले दिन पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली, जबकि उनका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। पुलिस इसे रेल दुर्घटना और सोची-समझी साजिश, दोनों पहलुओं से देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा हो सकेगा।

साहिबगंज: महादेवगंज के नजदीक रेलवे ट्रैक के किनारे, पोल संख्या 235/3 के पास एफसीआई ठेकेदार सह मैनेजर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी, तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मियों और पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय मैनेजर मनोज कुमार का शव महादेवगंज गांव से सटे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था। शव की स्थिति काफी गंभीर थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गया होगा। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि हादसा काफी दर्दनाक रहा होगा। मनोज कुमार झारखंड के हजारीबाग जिला के रहने वाले थे। वर्तमान में वे आजाद नगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे के कर्मचारी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें मौके पर भेजा गया। स्थिति गंभीर देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछ-ताछ कर रही है और अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की 

इधर ठेकेदार के साथ काम करने वाले सुरेश यादव ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को मृतक अपने बोलेरो में डीजल भरवाने महादेवगंज स्थित एक पेट्रोल पंप गए थे, लेकिन रात को वापस नहीं लौटे। रविवार को मृतक का वाहन पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली। ऐसे में सवाल उठता है कि जब ठेकेदार पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गए और उनका वाहन भी पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली, तो फिर ठेकेदार रेलवे लाइन कैसे पहुंच गए? क्या यह घटना किसी साजिश के तहत अंजाम दिया गया, या उन्हें वहां मौत खींच लाई। अब ये हत्या है या आत्महत्या या फिर एक सामान्य हादसा, यह जांच का विषय है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला 'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें