Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान

डुमरिया गांव के पास तसर केंद्र चौक पर हुई घटना

Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
जलती हाइवा से उठती तेज लपटें

साहिबगंज जिले के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के पास रविवार सुबह एक चलती हाइवा में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

साहिबगंज: रविवार की अहले सुबह बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के डुमरिया गांव स्थित तसर केंद्र चौक के पास एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई, जिससे हाइवा पूरी तरह धू-धू कर जलने लगा। वाहन के अंदर कोई सामान नहीं था, लेकिन आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लगी थी। आग लगने के बाद ट्रक के चालक चंदन मंडल और उपचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने से सभी ने राहत की सांस ली। हाइवा में गिट्टी लोड थी और वह बोरियो के रास्ते महगामा की ओर जा रही थी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड के कर्मी जब तक आग पर काबू पाते, तब तक हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते हाइवा आग के शोले में तब्दील हो गई। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं, बोरियो थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।

बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चालक और उपचालक सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Read More.. रांची में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला 'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें