Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर

चुंगलो पैक्स में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के चुंगलो पैक्स में वेज फेड से संबंधित एफपीओ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान भुनेश्वर मंडल ने ऑर्गेनिक खेती, बागवानी और पशुपालन के जरिए आय बढ़ाने के तरीके बताए।

गिरिडीह: वेज फेड से संबंधित सरकारी समिति एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम जमुआ के चुंगलो पैक्स में रविवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को किट देकर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के पचास से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक भुनेश्वर मंडल ने कृषि से जुड़े बागवानी के विषय में बताया कि किसान अपने खेतों में ऑर्गेनिक खेती कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं और अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। खासकर सब्जी की खेती के बारे में आय बढ़ाने के कई प्रकार के टिप्स दिए गए। साथ ही दुधारू पशुपालन के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे ने किट वितरण के दौरान कहा कि इस किट का इस्तेमाल कृषि कार्य में करें, जिससे खेती करने में काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही सभी किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 400 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

कार्यक्रम में मुखिया विकास मंडल, गोपाल मंडल, अनिल सिंह, मोहन मंडल, अनीता देवी, ललिता देवी, मीना देवी, हीरामन राम, हेमराज मंडल, गोवर्धन मंडल, दिलीप रजक, मुरली वर्मा, पार्वती देवी सहित कई किसान मौजूद थे।

Read More.. एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला 'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें