एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जमशेदपुर के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है।

सरायकेला खरसावां: जिला स्थित चांडिल में जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बजरंग चौक के रहने वाले दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे।

बताया जाता है कि शनिवार देर रात अमन, विकास और उनके दोस्त कैप्टन शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर देवरी मंदिर की ओर निकले थे। बाइक कैप्टन शर्मा चला रहे थे। जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

इस हादसे में अमन कुमार और विकास रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैप्टन शर्मा को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया।

कैप्टन शर्मा ने बताया कि उस दिन अमन का जन्मदिन था और इसी खुशी में सभी दोस्त मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

Read More.. Pakur News: एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत था। घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Read More.. बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई,  ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें