बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई,  ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद

ट्रेन संख्या 63402 में की गई छापेमारी

बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई,  ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद
बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा जब्त की गई अवैध शराब की बोतलें

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 63402 से 115 बोतल अवैध शराब बरामद की। जनरल कोच में लावारिस बैग से मिली इस शराब की कीमत करीब ₹7,475 बताई जा रही है।

बरहरवा: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन संख्या अप 63402 में छापामारी कर अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। टीम ने ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस अवस्था में रखे दो प्लास्टिक बैग से 115 बोतल "Royal Jharkhand Deluxe Liquor" बरामद की, जिसकी कीमत ₹7,475/- है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान और ऑन ड्यूटी स्टाफ हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार तथा सीपीडीएस टीम मालदा के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश राय, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार को साथ लेकर यह कार्रवाई की।

शराब को जब्त कर प्लेटफार्म पर उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में भारतीय दंड संहिताओं के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विधिवत जब्त किया गया। सभी विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत जब्त सामग्री को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया और आगे की कार्रवाई हेतु उक्त जब्त शराब को उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें