Chaibasa News : झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाली रैली, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Chaibasa News : झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाली रैली, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

पूर्वी सिंहभूम में झारखंड आंदोलनकारियों ने सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर सोमवार को एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने विशाल प्रदर्शन रैली निकाली।

यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में कई आंदोलनकारी पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए, जो उनके असंतोष को दर्शाता था।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिबू काली मैती ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में संकल्प जारी कर चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई आंदोलनकारी सम्मान मिलने से पहले ही इस दुनिया से चले गए, जो अत्यंत दुखद है।

मोर्चा के अन्य नेताओं में शामिल विश्वजीत प्रमाणिक, दौल गोविंद नामता, नील माधव प्रधान, आनंत प्रधान, शतनु गोप, इंद्र रवि दास और जगविंदर सिंह ने भी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी पात्र आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मानित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश