Lohardaga News : सरहुल से लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
भंडरा थाना पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
भंडरा में सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भंडरा में भर्ती कराया गया है।
लोहरदगा : भंडरा-चट्टी मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे भंडरा थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
बता दें कि बगड़ू थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी जगरनाथ उरांव के पुत्र मनीष उरांव (18 वर्ष), राम उरांव के पुत्र श्यामपाल उरांव (18 वर्ष) व सेन्हा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव निवासी मंगला उरांव के पुत्र आशीष उरांव (22 वर्ष) अपने मोटर साइकिल से भीठा सरहुल देख कर अपने घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन को टक्कर मार दिया। इससे सभी मोटर साइकिल सवार युवक घायल हो गए। जिसे भंडरा थाना पुलिस की मदद से सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया। फिलहाल सभी युवक की हालत ठीक है।
