Palamu News : जनगणना 2027: प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, सटीक आंकड़ों पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ
पलामू में जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें मकान सूचीकरण और सटीक डेटा संग्रह पर जोर दिया गया।
पलामू : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को लेकर जिला एवं चार्ज स्तर के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डीआरडीए सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक जनगणना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ सुलोचना मीणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने पर बल दिया। वहीं, जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने। उन्होंने सभी अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों के चार्ज जनगणना पदाधिकारी उपस्थित रहे।
