Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र

एलोवेरा के औषधीय गुणों को समझने में FTIR विश्लेषण का महत्व

Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र

साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने ICFAC-2026 में एलोवेरा पर शोध प्रस्तुत किया। उनका अध्ययन FTIR तकनीक से बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स का विश्लेषण करता है।

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार ने 18 मार्च 2026 को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार में आयोजित तीन दिवसीय "Third International Conference on Frontier Areas of Chemistry (ICFAC-2026)" में अपना शोध पत्र आभासी माध्यम से प्रस्तुत किया।

शोध पत्र का विषय

डॉ. अनिल कुमार ने "FTIR Characterization of Bioactive Molecules in Aloe Vera Gel Dry Powder" विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने एलोवेरा जेल ड्राई पाउडर में पाए जाने वाले बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स का विश्लेषण FTIR तथा अन्य स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीकों के माध्यम से किया।

शोध का महत्व

डॉ. अनिल कुमार का यह शोध कार्य एलोवेरा के औषधीय गुणों को समझने में मदद करेगा, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। एलोवेरा जेल में पॉलिसैकेराइड्स, ग्लाइकोप्रोटीन, फेनोलिक यौगिक तथा अन्य सूक्ष्म घटक पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

डॉ. अनिल कुमार का योगदान

डॉ. अनिल कुमार वर्तमान में साहिबगंज क्षेत्र में उपलब्ध औषधीय पौधों, जैसे- एलोवेरा, नीम, चिरायता तथा तुलसी पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनके इस शोध कार्य से साहिबगंज महाविद्यालय, तथा सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

यह भी पढ़ें “बस देख लेंगे”: भारतीय टालमटोल संस्कृति पर तीखा व्यंग्य

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 17-19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा, जिसमें अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रोफेसर, शोधकर्ता एवं वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन से रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध आयाम विकसित हुए तथा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

रांची में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पर्यावरण और उन्नत सामग्रियों पर मंथन रांची में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पर्यावरण और उन्नत सामग्रियों पर मंथन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो लड़के व दो लड़कियां, रामपुरहाट भागने की थी तैयारी
परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी