बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी

प्लेटफार्म संख्या एक पर लगाया गया आधुनिक स्वच्छ जल केंद्र

बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी
बरहरवा स्टेशन पर स्वच्छ जल केंद्र

झारखंड के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ जल केंद्र की स्थापना की गई है। ईस्टर्न रेलवे के मालदा रेलमंडल द्वारा प्लेटफार्म संख्या एक पर लगाए गए इस केंद्र से यात्री मात्र पांच रुपये प्रति लीटर की दर से ठंडा और स्वच्छ पानी प्राप्त कर सकेंगे।

साहिबगंज : रेलवे स्टेशनों पर अक्सर यात्रियों को विभिन्न कंपनियों के मंहगे दर पर पीने के लिए पानी की बॉटल खरीदना पड़ता है, लेकिन अब यात्रियों को स्वच्छ और सस्ते दर पर पीने का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में मालदा रेलमंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ईस्टर्न रेलवे और मालदा रेलमंडल ने प्लेटफार्म सांख्य एक पर स्वच्छ जल केंद्र स्थापित किया है, जहां यात्री सिर्फ पांच रुपए प्रति लीटर में ठंडा और स्वच्छ पानी भर सकते हैं। इससे गर्मी हो या सर्दी अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की किल्लत नहीं होगी। स्टेशन पर यात्रियों को आसानी से पांच रूपये में एक लीटर पीने का पानी मिलेगा।

इस पहल से यात्रियों को सहूलियत होने के साथ ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही यात्रियों को कम कीमत में स्वच्छ पानी मिलेगा। यात्रियों के लिए यह सुविधाजनक और सुलभ होने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में वरदान साबित होगी। मशीन में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए आरओ सिस्टम और यूवी फिल्टरेशन भी लगाया गया है। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मालदा रेलमंडल की शानदार पहल और बरहरवा स्टेशन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। यात्रियों ने इस सराहनीय पहल के लिए ईस्टर्न रेलवे और मालदा डिविजन को धन्यवाद दिया है। उन्हें उम्मीद है कि इस तरह की सुविधाएं आगे भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई जाएगी।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग
Koderma News: बारात गए युवकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
भक्ति के रंग में डूबा चंदौरी, मां मथुरासिनी के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
Pakur News: गणपुरा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में मचा हड़कंप
“बस देख लेंगे”: भारतीय टालमटोल संस्कृति पर तीखा व्यंग्य
Koderma News : नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन
माहुरी वैश्य समाज ने कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव को लेकर सरिया नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा