भक्ति के रंग में डूबा चंदौरी, मां मथुरासिनी के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया
तिसरी प्रखंड के चंदौरी गांव में माहुरी वैश्य समाज द्वारा कुलदेवी मां मथुरासिनी के दो दिवसीय पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गिरिडीह : माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी के दो दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर चंदौरी गांव पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बुधवार को माहुरी वैश्य मंडल एवं माहुरी नवयुवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्या काल में महिला समिति के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक नृत्य और अभिनय प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, सचिव अनंत किशोर गुप्ता, नवयुवक समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार, रूपेश कुमार, गौतम कुमार, हिमांशु कुमार, प्रतीक कुमार, हर्ष कुमार तथा महिला समिति की अध्यक्ष विजयंती कपिस्वे और नीलू देवी की सक्रिय भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन भी विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे।
