Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

शिवसागर रोड में चल रहे नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Koderma News :  नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

डोमचांच के शिवसागर रोड में नाली निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने निरीक्षण कर गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोडरमा :  नगर पंचायत क्षेत्र के शिवसागर रोड में चल रहे नाली निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता नाराज नजर आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित इंजीनियर को मौके पर बुलाया और कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की कड़ी चेतावनी दी।
पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने इंजीनियर को निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि नाली निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती अत्यंत आवश्यक है। यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से कार्य को सही तरीके से कराने की मांग की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करेंगे, ताकि क्षेत्र में विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश