रांची : केंद्रीय युवा महावीर मंडल की बैठक रविवार को दोपहर 2 बजे श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर, भुतहा तालाब में आयोजित की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित बैठक में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नंद किशोर सिंह चंदेल को दसवीं बार केंद्रीय युवा महावीर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान रामनवमी को लेकर नई कमेटी की घोषणा की गई तथा अष्टमी और नवमी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

अष्टमी के दिन संध्या 6 बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में मंच का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली झांकियों का स्वागत किया जाएगा और पूजा समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। झांकियों के अवलोकन के बाद रात्रि में प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित अन्य पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।
नवमी के दिन दोपहर 2 बजे से निकलने वाली शोभा यात्राओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान फूल, अंगवस्त्र, फल, मिनरल वाटर, बिस्किट, टॉफी और जूस आदि के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।
अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्रीय युवा महावीर मंडल हर वर्ष श्रीराम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए पूरे शहर में सबसे अधिक आमंत्रण कार्ड वितरित करता है। मंडल की ओर से भव्य मंच तैयार किया जाता है और झांकियों के लिए बड़े पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। साथ ही बैनर और पोस्टरों के माध्यम से पूरे शहर में धर्म और राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक संदेश दिए जाते हैं, ताकि समाज में धर्म के प्रति जागरूकता और देश के विकास के प्रति प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय युवा महावीर मंडल युवाओं की शहर में सबसे बड़ी पूजा समिति है, जो पूरे वर्ष सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्य करती है। इस वर्ष रामनवमी के आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है।
नई कमेटी में राज्यसभा सांसद महुआ माजी को नेतृत्वकर्ता बनाया गया है, जबकि नंद किशोर सिंह चंदेल अध्यक्ष होंगे। मुख्य संरक्षक के रूप में विनय सरावगी रहेंगे। मुख्य संयोजक के रूप में उज्जवल सिन्हा, संजय पांडेय और लखन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ संयोजक के रूप में शंकर दूबे, ललित ओझा और सोमवित माजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य आयोजक के रूप में कुमार राजा, दीपू सिंह और अखिलेश राय कार्य करेंगे। मुख्य सलाहकार के रूप में विनय सिंह और विक्रम सिंह सोनू रहेंगे, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में कविता वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वरिष्ठ संरक्षक के रूप में राजीव रंजन प्रसाद, कृपा शंकर सिंह, हेम सिंह, जय सिंह यादव, रमेंद्र कुमार, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय तिर्की, संजय सिंह लल्लू, संजय जायसवाल, भावेश सिंह, मंटू पांडे, रंजन यादव, निखिल गोयल, निलेश चौधरी, विशाल पांडिया, दीपक ओझा, रोशन लाल यादव, मुरारी मंगल, रमेश अग्रवाल, अमर सिंह, जिम्मी गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, रवि सिंह, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा, शैलेश्वर दयाल सिंह, जितेंद्र साहू, वीरेंद्र प्रसाद, मंय गिरी, कमलेश यादव, विपिन कुमार सिंह, सुजीत सिंह और अनिल कुमार को शामिल किया गया है।
संरक्षक के रूप में रीना सिंह, शीला उरांव, अर्चना मिर्धा, सोनाली भट्टाचार्य, डॉ. पूजा, रोमा सरकार, सुनीता सिंह, रेखा साव, रेणु सिंह, सुनैना गुप्ता, रानू सिंह, बसंती मंडल, नीतू लिंडा और राधा हेमरोम को जिम्मेदारी दी गई है। संयोजक के रूप में राहुल सिंह, सागर कुमार सिंह, गौरव सिंह, रिशु रितेश, कैलाशी अरविंद सिंह, विजय पांडे और अशोक यादव को शामिल किया गया है। प्रेस सलाहकार के रूप में उदय सिंह और सुनील कुमार सिंह रहेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अमित कुमार रॉय, आर्यन कुमार मेहता, अभिजीत कुमार सिंह, यह सिंह परमार और सीनू वर्मा कार्य करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अमन ठाकुर, अभिजीत राज, शंकर अग्रवाल, अरूप मोदक, गजन तिवारी, सुमित कुमार, धीरज कुमार, हिमांशु कौशिक, कृष्णा सिंह मुंडा, आकाश कुमार, राकेश सोनी और सौरभ रॉय को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक भारद्वाज, कुमार बंटी, अजीत सिंह, राजीव पांडे, करन सिंह, अभिषेक गोस्वामी, पंकज मिंज और रोहन सिंह शामिल हैं।
महासचिव के रूप में रियांशु चीकू, आकाश राणा और संतोष कुमार कार्य करेंगे, जबकि सचिव के रूप में किशन सिंह, अनीश गुप्ता, विशाल कुमार रॉय, निलेश कुमार और जय को जिम्मेदारी दी गई है। सह सचिव के रूप में अक्षत कुमार, आर्यन, राज सिंह राजपूत, अनीश वर्मा, सौरभ वर्मा और अमित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
