झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना

दोपहर बाद रांची और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना

रांची में दोपहर बाद हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने 12 मार्च तक झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई इलाकों में मंगलवार को दोपहर बाद रिमझिम फुहारों के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया, हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश थम गई और आसमान फिर से साफ हो गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 13 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

विभाग ने बताया कि 15 और 16 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 15 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 मार्च को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 डिग्री और न्यूनतम 21.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 27.1 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र