Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
आरपीएफ (RPF) की त्वरित कार्रवाई
By: Anjali Sinha
On
साहिबगंज: मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस में मोबाइल छिनतई की घटना में आरोपी युवक को स्थानीय ग्रामीणों और आरपीएफ की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपी को साहिबगंज जीआरपी थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में यात्रा करते समय अपने मोबाइल और सामान का विशेष ध्यान रखें। घटना मिर्जाचौकी स्टेशन पर तब हुई जब ट्रेन रुककर खुली।

Edited By: Anjali Sinha
