Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
डॉक्टरों की निगरानी में युवक का इलाज जारी
By: Anshika Ambasta
On
पाकुड़ में सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल। मोटरसाइकिल खंभे से टकराई, इलाज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में जारी।
पाकुड़ : जिले के मालिपाड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल से पाकुड़ की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Edited By: Anshika Ambasta
