बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो लड़के व दो लड़कियां, रामपुरहाट भागने की थी तैयारी
आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान के दौरान पकड़े चार नाबालिग
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो लड़के और दो लड़कियों को पकड़ा। वे रामपुरहाट भागने की योजना बना रहे थे। बाल संरक्षण मंथन ने बच्चों की काउंसलिंग की।
बरहरवा : बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी- सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल जयकुमार, कांस्टेबल सूरज प्रताप यादव एवं कांस्टेबल चंदन कुमार पासवान के साथ असामाजिक तत्वों, यात्रियों से संबंधित अपराधों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोक-थाम हेतु एक विशेष जांच अभियान चला रहे थे।

सभी नाबालिगों के परिजनों को तत्काल सूचित किया गया। आगे पूछ-ताछ करने पर चारों बच्चों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं एवं दिनांक 17.03.2026 को घर से निकलकर इधर-उधर घूम रहे थे। दिनांक 18.03.2026 को वे बरहरवा स्टेशन पहुंचे थे तथा रामपुरहाट भागकर जाने की योजना बना रहे थे। चारों के आधार कार्ड की जांच करने पर सभी नाबालिग पाए गए तथा सभी का निवास स्थान थाना गोपीकांदर, जिला दुमका (झारखंड) पाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बाल संरक्षण मंथन, चाइल्डलाइन (बरहरवा) की प्रतिनिधि आराधना मंडल को बुलाया गया। उनके द्वारा बच्चों की काउंसलिंग की गई, जिसके पश्चात चारों नाबालिगों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चारों नाबालिग बच्चों को अग्रिम कार्रवाई हेतु आराधना मंडल, बाल संरक्षण मंथन, के सुपुर्द कर दिया गया।
