ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव

छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर जानी समस्याएं

ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव

लोहरदगा में परिवहन सचिव राजीव रंजन ने ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए बस में सफर कर यात्रियों से सीधा संवाद किया और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

लोहरदगा : झारखंड सरकार के परिवहन सचिव, सह पूर्व लोहरदगा उपायुक्त आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को लोहरदगा का दौरा कर 'मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना' के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। सचिव ने लोहरदगा कचहरी मोड़ से किस्को प्रखंड तक दौरा किया। इस दौरान सचिव ने न केवल योजना के संचालन का जायजा लिया, बल्कि स्वयं ग्राम गाड़ी बस में बैठकर यात्रियों के बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद किया। ​

सफर के दौरान परिवहन सचिव ने बस में सवार छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सस्ता परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो सके।

उन्होंने बताया कि 10 केटेगरी के लोगो को मुफ्त सेवाएं दी जा रही है जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित बसों में वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, दिव्यांगों, विधवाओं और झारखंड आंदोलनकारियों के लिए यात्रा मुफ्त है। वही सुदूर गांवों को प्रखंड और जिला मुख्यालय, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और बाजारों से जोड़ा जा रहा है।

​निरीक्षण के दौरान जिले के उपायुक्त डॉ. ताराचंद, जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, डीआरएसएम अमृतेश्वर गिरी, कृष्ना कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और बसों का परिचालन समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में दो रूटों पर बस सेवा चल रही है। लोहरदगा में 14 रूटों पर बस सेवा शुरू करना है।

यह भी पढ़ें Palamu News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनवमी पूजा समिति से की भेंट

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सड़क हादसे में सीआईडी की एएसआई की मौत, पति घायल
Dumka News : श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Bokaro News: कांग्रेस का निगम चुनाव में हुई हार की होगी समीक्षा: अनुपमा सिंह
रामनवमी पर छत्तरपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से जुलूस मार्ग की निगरानी
Lohardaga News : फसल नुकसान, फाइलेरिया दवा और त्योहारों पर उपायुक्त का विशेष निर्देश
GATE 2026 में बीआईटी सिंदरी का जलवा: राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन
Dhanbad News: जातीय जनगणना व आरक्षण मुद्दों पर रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव
Dhanbad News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: सिंघियाटांड़ में गौ-अवशेष मिलने से फैला तनाव
Pakur News : आयुष विभाग का योग अभियान, 39 केंद्रों पर प्रशिक्षण