Bokaro News: कांग्रेस का निगम चुनाव में हुई हार की होगी समीक्षा: अनुपमा सिंह
ईद के बहाने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश
बोकारो के गौस नगर में झामुमो नेता अफजल अंसारी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह शामिल हुईं। उन्होंने सभी को ईद, नवरात्र और छठ की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव में हुई हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी परिणामों की समीक्षा करेगी और कमियों को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में चास के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जहाँ आपसी संवाद और मिठाइयों के साथ उत्सव मनाया गया।
बोकारो: लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह झामुमो नेता अफजल अंसारी के गौस नगर स्थित आवास में पहुंचकर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए खुशियों और समृद्धि की कामना की, उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता का संदेश देता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निगम चुनाव हमलोग बहुत अच्छे तरीके से लड़े, लेकिन कहां पर चूक की वजह से हार हुई, उसकी समीक्षा की जाएगी। वैसे जो भी चुनाव जीते हैं, उन्हें भी शुभकामनाएं देती हूं, फ़िलहाल पर्व-त्योहारों का समय चल रहा है। इसलिए सभी लोगों को ईद, नवरात्र और छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी लोग शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी त्यौहार को मनाएं और खुशियों का आदान-प्रदान करें।

