सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन

10 वर्गों को मिल रही निशुल्क यात्रा सुविधा

सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन

लोहरदगा में परिवहन सचिव राजीव रंजन ने सीएम ग्राम गाड़ी योजना का निरीक्षण कर बस में सफर किया और जिले में इसके बेहतर क्रियान्वयन की संभावनाएं जताईं।

लोहरदगा : परिवहन सचिव राजीव रंजन आज लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा जिला मुख्यालय से मुर्मू ग्राम तक जोड़ने बस में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना वाली अंतर्गत यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों को बताया कि विकलांग, विधवा, स्कूली बच्चियों समेत कुल 10 वर्गों के लोगों से यात्री भाड़ा नहीं लिया जाना है। आने वाले समय में और सुविधाएं बढ़ेंगी। इस जिला मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बसों के परिचालन की बेहतर संभावनाएं हैं जिससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।

मीडिया कर्मियों को दी जानकारी

परिवहन सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत 172 बसें संचालित हो रही हैं। सभी बसों को भुगतान जीपीएस के आधार परिचालन के अनुसार किया जा रहा है। वाहन में बैठने की क्षमता के अनुसार बस मालिकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिला में कुल 26 रूट अधिसूचित हैं। 

जिला में कार्य करने का अनुभव बेहतर रहा

परिवहन सचिव ने बताया कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में पोस्टिंग के दौरान उनका अनुभव सभी के साथ शानदार रहा। यह छोटा जिला है जहां कार्य करने का अनुभव अलग है। परिवहन सचिव के रूप में यह पहला दौरा है। इस जिला में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन में बेहतर संभावनाएं हैं। यहां सुदूरवर्ती पंचायत हैं जहां से जिला मुख्यालय प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में आते हैं। मात्र एक रुपये में इस योजना के अंतर्गत वाहन का निबंधन होता है। 

ऋण लेने भी करेंगे सहयोग

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जिन व्यक्ति को इस योजना अंतर्गत वाहन का परिचालन करवाना है उन्हें जिला प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा।अगर वाहन के लिए ऋण लेना है तो भी प्रशासन सहयोग करेगी। जिला में प्रति व्यक्ति आय कम है जहां कहीं भी आना जाना लोगों के लिए महंगा है। बसों की संख्या इस योजना अंतर्गत बढ़ने से सुविधा बढ़ेगी और खर्च कम होगा। आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सड़क हादसे में सीआईडी की एएसआई की मौत, पति घायल
Dumka News : श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Bokaro News: कांग्रेस का निगम चुनाव में हुई हार की होगी समीक्षा: अनुपमा सिंह
रामनवमी पर छत्तरपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से जुलूस मार्ग की निगरानी
Lohardaga News : फसल नुकसान, फाइलेरिया दवा और त्योहारों पर उपायुक्त का विशेष निर्देश
GATE 2026 में बीआईटी सिंदरी का जलवा: राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन
Dhanbad News: जातीय जनगणना व आरक्षण मुद्दों पर रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव
Dhanbad News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: सिंघियाटांड़ में गौ-अवशेष मिलने से फैला तनाव
Pakur News : आयुष विभाग का योग अभियान, 39 केंद्रों पर प्रशिक्षण