Dhanbad News: सड़क हादसे में सीआईडी की एएसआई की मौत, पति घायल

हादसे में बाइक अनियंत्रित होने से हुआ गंभीर हादसा

Dhanbad News: सड़क हादसे में सीआईडी की एएसआई की मौत, पति घायल

धनबाद के आईएसएम गेट के पास सड़क हादसे में सीआईडी एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए।

धनबाद : धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) गेट के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से रांची से धनबाद होते हुए दुमका जा रही थीं, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।

बताया जा रहा है कि शैलू प्रभा जयंती तिर्की सरहुल पर्व मनाने के लिए अपने घर रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ आई हुई थीं। पर्व समाप्त होने के बाद वह सोमवार को अपने पति के साथ बाइक से वापस दुमका लौट रही थीं।

इसी दौरान धनबाद के आईएसएम गेट के पास सड़क पर अचानक एक ओर से आ रही ऑटो और दूसरी ओर से बाइक के बीच टक्कर की स्थिति बन गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण शैलू प्रभा जयंती तिर्की बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में उनके पति सुरेश उरांव को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सड़क हादसे में सीआईडी की एएसआई की मौत, पति घायल
Dumka News : श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Bokaro News: कांग्रेस का निगम चुनाव में हुई हार की होगी समीक्षा: अनुपमा सिंह
रामनवमी पर छत्तरपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से जुलूस मार्ग की निगरानी
Lohardaga News : फसल नुकसान, फाइलेरिया दवा और त्योहारों पर उपायुक्त का विशेष निर्देश
GATE 2026 में बीआईटी सिंदरी का जलवा: राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन
Dhanbad News: जातीय जनगणना व आरक्षण मुद्दों पर रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव
Dhanbad News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: सिंघियाटांड़ में गौ-अवशेष मिलने से फैला तनाव
Pakur News : आयुष विभाग का योग अभियान, 39 केंद्रों पर प्रशिक्षण