मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

कई प्रखंडों में तेज बारिश और आंधी का असर

मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

साहिबगंज जिले में पिछले दो दिनों से आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ लाइन की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। सोमवार को भी तेज बारिश, आंधी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

साहिबगंज: जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। बीते दो दिनों से जिले के सभी प्रखंडों में आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ लाइन की सक्रियता के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी इसका असर रहेगा।

जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। आने वाले 24 घंटे में सदर प्रखंड, बोरियो और राजमहल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आंधी-बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।    

फिलहाल अधिकांश प्रखंडों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान जताया है। शनिवार को भी जिले के तापमान में कमी आई है। उल्लेखनीय है कि मार्च के दौरान मौसम बार-बार बदल रहा है। महीने की शुरुआत में तेज गर्मी रही, जबकि दूसरे पखवाड़े में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया। बेमौसम बारिश से गेहूं, मकई, सरसों और आम-लीची की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें