Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त
नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद
बोकारो के सेक्टर 12एई स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में श्री गणेशा पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या को विशेष पूजा-अर्चना और खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शनिदेव महाराज, श्री गणेश और बजरंग बली की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पत्रकार निर्मल महाराज के सहयोग से आयोजित इस साप्ताहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और उनकी पूरी टीम सक्रिय रही।
बोकारो: सेक्टर 12 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में बीते 4 अप्रैल दिन शनिवार को श्री गणेशा पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या को शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति बड़ी ही धूमधाम से किया गया। शनि देव महाराज, श्री गणेश भगवान, श्री बजरंग बली, श्री भोले बाबा, पीपल देव का पूजा अर्चना करने उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री गणेशा पूजा समिति के द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।
महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्त शरीक होते है। इस पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज का अहम भूमिका है, इन्हीं के सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री गणेशा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि का सहयोग रहता है।
