Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति

धनबाद सांसद ढुलू महतो और जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी स्वीकृति

Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
(फोटो)

गिरिडीह के मिर्जागंज स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज नगर समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 26 अप्रैल 2026 को दानवीर भामाशाह की जयंती जिला स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इस समारोह में सांसद ढुलू महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू, अंबा प्रसाद और शालिनी गुप्ता जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे। सुबह शोभायात्रा और रात्रि में सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

गिरिडीह: विगत रात्रि शनिवार को साहू धर्मशाला मिर्जागंज में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू ने किया। जिसमें मुख्य रूप से साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के तत्वावधान में 26 अप्रैल 2026 को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय साहू समाज नगर समिति के कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। 

कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहु ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज जिला स्तरीय दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो , जमशेदपुर के विधायक पूर्णिमा दास साहू, बडकागाव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद साहू एवं कोडरमा की लोकप्रिय नेत्री शालिनी गुप्ता जी  उपस्थित रहेंगे। 

साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा टर्बो टीएमटी के निर्देशक मोहनलाल साहू का भी गरिमामय उपस्थित होगी। गिरिडीह जिला स्तरीय तैलिक साहू सभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण,के साथ साथ गिरिडीह जिला के तेरह प्रखंडों एवं नगर समितियां के सभी सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी गण की उपस्थित होंगे। इस दिन प्रातः 7:00 बजे से ढोल बाजे एवं नगाड़े के साथ नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा। पुनः मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मंच का कार्यक्रम होगा एवं रात्रि मे सकली स्वजाती भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में साहू समाज नगर समिति के सचिव संतोष कुमार साहू, महासचिव एवं मीडिया प्रभारी पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र साहू तथा संरक्षक सदानंद प्रसाद साहू, विजय साहू, कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू साहू, सुबोध साहू, राजेश साहू, जितेंद्र साहू,  डमरू साहु, संतोष साहू, लक्ष्मी साहू,  बड़कू साहू, राम प्रसाद साहू, किशोरी साहू, अशोक साहू, सुरेश साहू, विजय साहू, पप्पू साहू उपस्थित रहेंगे।

Read More.. रामनवमी पर बोकारो में मिसाल, DC ने राम मंदिर में किया पूजा-अर्चना

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें