रामनवमी पर बोकारो में मिसाल, DC ने राम मंदिर में किया पूजा-अर्चना
भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील
बोकारो जिले में ईद, सोहराय और रामनवमी के पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के दर्शन किए और जिलेवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।
बोकारो : ईद, सोहराय एवं रामनवमी जैसे पावन पर्व बोकारो जिले में शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ संपन्न हुए, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के समक्ष समस्त बोकारो वासियों की ओर से श्रद्धा अर्पित की और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल पूजा का विषय नहीं, बल्कि आचरण का आदर्श है। मर्यादा, धैर्य, न्याय और कर्तव्यये वे मूल्य हैं जो समाज को जोड़ते हैं और आगे बढ़ाते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीराम ने हर परिस्थिति में संतुलन और संयम बनाए रखा, और यही संदेश आज भी हमारे सामाजिक जीवन के लिए प्रासंगिक है।उपायुक्त ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शांति केवल व्यवस्था से नहीं, बल्कि लोगों की सजगता और आपसी विश्वास से संभव हुई है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
