Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग

स्थानीय लोगों ने जर्जर स्टेट हाईवे को ठीक कराने की मांग उठाई

Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग
(फोटो)

दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ मोड़, नोनीहाट के समीप एक गिट्टी लदा ट्रक (BR 06 GB 2193) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। ट्रक रामपुरहाट से बिहार जा रहा था, तभी सड़क के गड्ढों के कारण उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक सनोज कुमार राय ने सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया है। मौके पर पहुँची हँसडीहा थाना पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग तेज कर दी है।

नोनीहाट: दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ मोड़, नोनीहाट के समीप रविवार की रात को एक गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर बीआर 06 जीबी 2193) रामपुरहाट से गिट्टी लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे से गुजरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसका स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण वाहन डिवाइडर से जा टकराया।ट्रक चालक सनोज कुमार राय ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही हँसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सड़क की स्थिति और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल