Basukinath Mor Truck Accident
समाचार  दुमका  झारखण्ड  राज्य 

Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग

Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ मोड़, नोनीहाट के समीप एक गिट्टी लदा ट्रक (BR 06 GB 2193) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। ट्रक रामपुरहाट से बिहार जा रहा था, तभी सड़क के गड्ढों के कारण उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक सनोज कुमार राय ने सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया है। मौके पर पहुँची हँसडीहा थाना पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग तेज कर दी है।
Read More...

Advertisement