Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
पासना मरांडी ने क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही उच्चस्तरीय स्टेडियम बनवाने की घोषणा की
पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में रविवार को 'पाकुड़िया प्रीमियर लीग' (PPL) नाइट सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने मुख्य अतिथि के रूप में टॉस उछालकर और बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पाकुड़िया में जल्द ही एक उच्चस्तरीय स्टेडियम निर्माण का भरोसा दिलाया। उद्घाटन मैच चिमन सुपर किंग और रायजिंग स्टार के बीच खेला गया।
पाकुडिया: पीपीएल (पाकुड़िया प्रीमियर लीग) नाईट सीजन - 1 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन मे मुख्य अतिथि के रूप झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी पहुंची। रविवार को प्रखंड के हाई स्कुल मैदान मे में खेले जा रहे पी पी एल सीजन 1-2026 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मैच में दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय जानने के बाद चिमन सुपर किंग और रायजिंग स्टार के मध्य टॉस फैक कर तथा युवा नेत्री उपासना मरांडी ने बल्ला से बॉल मार कर मैच का शुभारंभ कराया।
मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने उपस्थित खेल प्रेमी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन इस क्षेत्र में होना अपने आप में गर्व की बात है ऐसे टुर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष किया जाना चाहिए। तकि सुदुर गाँव देहात क्षेत्रों में खेल के प्रति छुपी प्रतिभा को निकालने का और निखरने का मौका मिल सकेगा उपासना मरांडी ने कहा की बहुत जल्द पाकुड़िया प्रखंड को एक उच्चस्तरीय स्टेडियम मिलने जा रहा है जँहा खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा और आगे चल कर धोनी,इशान किशन जैसा झारखंड का नाम ऊंचा कर सके। '

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
