Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी

Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग

कोडरमा में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने इसे पत्रकारों के अधिकारों पर हमला बताया और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

कोडरमा: पत्रकारों के सबसे बड़े यूनियन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने केंद्र सरकार द्वारा वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को समाप्त करने की कड़ी निंदा की है। बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने इस बाबत अपने संदेश में कहा है कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।

इसके लिए उन्होंने संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा को अधिकृत किया है। अशोक पाण्डेय ने राजस्थान के जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से ऐसे उदंड अधिकारियों को जो सरकार की छवि पत्रकार विरोधी बनाने का कार्य कर रहे हैं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने  संगठन की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखण्ड के पतरातु में करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। पाण्डेय ने कहा पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पड़ोसी राज्य नेपाल, श्रीलंका एवं बंगलादेश के पत्रकारों के शामिल होने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।  कानपुर स्थित आवास पर बीएसपीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय से मिलने शाहनवाज हसन, गिरिधर शर्मा, जायद वाजपेई, शीबू निगम, ललित शुक्ला ने मुलाकात की। ज्ञात हो कि जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लगातार उजागर करने पर उन्हें आर्थिक रूप से हानि पहुंचाने के लिए विध्वंस की कार्रवाई की है जिसके विरुद्ध BSPS ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें