Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शहीद दिवस पर पदयात्रा और श्रमदान का आयोजन
शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में शहीद दिवस पर एनएसएस इकाई द्वारा पदयात्रा, श्रद्धांजलि और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं मेरा युवा भारत कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक एवं सभी प्रशिक्षुओं द्वारा शहीद भगत सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात् बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 की प्रशिक्षु नीलू कुमारी ने शहीद दिवस पर शहीदों के शहादत और उनके योगदानों पर अपने विचारों को साझा किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के स्वयंसेवक पदयात्रा में सम्मिलित हुए और गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने आस पड़ोस को स्वच्छ रखना चाहिए । स्वच्छता रखने से हम सभी रोग मुक्त होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोडरमा मेरा युवा भारत, कोडरमा के कार्यक्रम समन्वयक नैयर परवेज एवं सनी राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवक सोनिया कुमारी, उर्मिला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, रितिका कुमारी, कविता कुमारी, मनीषा कुमारी, बबीता कुमारी, अंजली कुमारी, श्रेया सिन्हा, हेमलता कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू रानी, प्रियंका कुमारी, श्रद्धा सुमन, सुवेता कुमारी, शोभा कुमारी, साक्षी कुमारी, रितिका कुमारी, निकिता कुमारी, सुधा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमारी, समीना प्रवीण, मुनिता शर्मा, मुनिता कुमारी, संजू कुमारी, उजाला कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता कुमारी, पवन पंडित, पवन कुमार, रजनीश कुमार, आयुष कुमार, सद्दाम अंसारी, मनीष कुमार, मनोरंजन कुमार पाण्डेय, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, सागर कुमार दास एवं अन्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास,सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
