Giridih News : रामनवमी सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील जगहों की समीक्षा
अखाड़ा समितियों को दिए निर्देश
गावां थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने अखाड़ा समितियों को निर्धारित रूट का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की जानकारी दी। साथ ही अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई।
गिरिडीह : गावां थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने प्रखंड के सभी पंचायतों का एक एक कर समीक्षा किया व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशील जगहों की जानकारी प्राप्त की।
थाना प्रभारी कुमार ने लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियों से निर्धारित रुट से ही रामनवमी के अखाड़ा निकालने की अपील की। कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ महेश्वरम, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जिप सदस्य पवन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
