चैती छठ का शुभारंभ, व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ की पूजा की शुरुआत
पारंपरिक विधि से किया गया कद्दू-भात का सेवन
साहिबगंज में चैती छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ, जहां व्रतियों ने गंगा स्नान कर सूर्य उपासना का संकल्प लिया।
साहिबगंज : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ का शुभारंभ रविवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र सहित अन्य प्रखंडों में व्रतियों ने पारंपरिक विधि से कद्दू-भात और चना दाल ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की।
व्रतियों ने गंगा नदी में स्नान कर शुद्धता के साथ भगवान सूर्य की उपासना का संकल्प लिया। इसके बाद घरों में विधिपूर्वक कद्दू-भात और चना दाल बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में छठ पर्व की तैयारी को लेकर उत्साह नजर आया। बदले मौसम ने भी श्रद्धालुओं को राहत दी है।

घाटों की सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था की जा रही है। व्रतियों ने बताया कि वे अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठ पर्व मनाते हैं। वे भगवान सूर्य की उपासना कर अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। चैती छठ पर्व के अन्य अनुष्ठान इस प्रकार हैं।
सोमवार : खरना (व्रतियों द्वारा गुड़ और चावल का प्रसाद ग्रहण करना)
मंगलवार : संध्या अर्घ्य (व्रतियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देना)
बुधवार : उषा अर्घ्य (व्रतियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देना और व्रत का पारण करना)
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
