रांची में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

ट्रक की टक्कर से मौके पर ही दोनों की मौत

रांची में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है।

रांची: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के समीप रविवार काे हुए एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे । इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अनगड़ा के नवाडीह के रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई प्रभात महतो और अनिल महतो की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे दोनों भाइयों को अपनी चपेट में लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ट्रक भी सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक का पहिया निकल कर दूर जा गिरा। मौके पर पहुंचे अनगड़ा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

डीएसपी सिल्ली अनुज कुमार ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हाे चुकी हैै। मामले में आगे की काईवाई की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें