Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
मधुपुर के M.L.G. +2 बॉयज़ हाई स्कूल में अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन किया गया। इस पहल से छात्रों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध होगा।
देवघर: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से M.L.G. +2 बॉयज़ हाई स्कूल में वॉटर चिलर मशीन का विधिवत उद्घाटन PMJF लायन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया द्वारा किया गया। इस पहल से विद्यालय के छात्रों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर PMJF लायन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विक्रम ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी और उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
वहीं, छात्रों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें गर्मी में ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन विजय आनंद लच्छीरामका, सह-सचिव लायन राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, सर्विस चेयरपर्सन लायन महेश बाठवाल, लायन रूपेश मोदी, लायन अटल चौरसिया, लायन गौतम कुशवाहा, शिक्षक मंगल ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
