Sahebganj News: गुड फ्राइडे पर सांसद विजय हांसदा का संदेश, प्रेम और करुणा अपनाने की अपील
ईस्टर संडे को भी बताया ऐतिहासिक महत्व का दिन
Vijay Kumar Hansda ने गुड फ्राइडे के अवसर पर साहिबगंज जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि Jesus Christ का जीवन मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएं प्रेम, करुणा और क्षमा पर आधारित हैं।
साहिबगंज: राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने गुरुवार को जिलेवासियों को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन मानवता के लिए यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन नि:स्वार्थ बलिदान का एक शाश्वत प्रतीक है और उनकी शिक्षाएं प्रेम, करुणा और क्षमा के मूल्यों पर आधारित हैं। सांसद ने कहा कि गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे मानव इतिहास की दिशा बदलने वाले निर्णायक क्षण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यीशु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और मानवता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सम्पूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करुणा का संदेश दिया है। गुड फ्राइडे के पवित्र दिवस पर हम उनके बताए रास्ते पर चलें और मानवता की सेवा करें।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
