Sahebganj News : राजमहल में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा

विधायक ने बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Sahebganj News : राजमहल में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा

राजमहल में विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया, जिससे खिलाड़ियों को हर मौसम में अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

साहिबगंज : राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आउटडोर स्टेडियम के बाद अब इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिलने से खिलाड़ियों को हर मौसम में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम का संचालन बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा एवं खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता रमाकांत, विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, सहायक अभियंता प्रेम कुमार, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, सचिव दुर्गा मंडल, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, घीसु शेख, विकास यादव, अजय दास, जाकिर शेख, मो. वदूद, श्रवण यादव, सुभाष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now