Giridih News: सरिया में 12 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, बैठक में बड़ा फैसला

आयोजन के लिए समिति और पदाधिकारियों का गठन

Giridih News: सरिया में 12 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, बैठक में बड़ा फैसला

सरिया के Thakurbari Temple परिसर में हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को Thakurbari Maidan में सकल हिंदू समाज के बैनर तले सम्मेलन होगा।

गिरिडीह: सरिया में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन आशीष तर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को ठाकुरबाड़ी मैदान में सकल हिंदू समाज के बैनर तले हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसकी तैयारी को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अनूप कुमार तर्वे को अध्यक्ष, नवीन कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष तथा डॉक्टर उमेश कुमार को सदस्य बनाया गया। जबकि रामावतार पांडेय को सचिव, नवीन कुमार वर्मा एवं विवेक कुमार वर्णवाल को उपसचिव मनोनीत किया गया। वहीं सोनू कुमार वर्णवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में डॉक्टर श्याम बिहारी प्रसाद, प्रमेश्वर मोदी, आरएसएस के जिला प्रचारक निरंजन जी, वीरेंद्र सोनार, सुधीर स्वर्णकार, सुरेश कुमार पांडेय, कामदेव प्रसाद, टिंकू साव, वीरेंद्र कुमार, महंत बाबूलाल पांडेय, देव कुमार मोदी, भीमसेन मोदी, विनोद कुमार, राकेश कुमार पांडेय, दयानंद सोनी सहित हिंदू समाज के कई युवक उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित  Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 
Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, 15वें दिन शानदार कलेक्शन
Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद
Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
Koderma News: नए सत्र की शानदार शुरुआत, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में परिचयात्मक कार्यक्रम
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली
लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें