Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा पहुंचे अस्पताल, डीपीआरओ के पिता का जाना हाल
डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश
Ajay Nath Jha ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए चास स्थित Muskaan Hospital पहुंचकर डीपीआरओ मो. सफीक आलम के पिता मो. महफूज अंसारी का कुशलक्षेम जाना।
बोकारो: मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा शुक्रवार को चास स्थित मुस्कान अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम के पिता मो. महफूज अंसारी का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने इलाजरत चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल जानकर उनका हौसला बढ़ाया। उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ की जाए, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
