Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना
Sector 12 Hanuman Temple में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
बोकारो के Sector 12 Hanuman Temple में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने Hanuman और Rama की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
बोकारो: बोकारो के सेक्टर 12 ई स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सेक्टर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर श्री हनुमान जी, श्री राम जी का पूजा उपरांत प्रसाद ग्रहण किए।
मंदिर के पुजारी विवेक मिश्रा का कहना है कि इस मंदिर में हर वर्ष भगवान श्री हनुमान जी, भगवान श्री राम जी, राम जी परिवार का काफी धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता है, इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना करते है उनका मनोकामना अवश्य पूरा होता, श्रद्धालु अपने मनोकामना के पूर्ति हेतु लाल धागा बांधते है और जब मनोकामना पूरा हो जाता है तो श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना कर उस धागा को खोलकर नदी में प्रवाह करते है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
