Dhanbad News : जन्मदिन पर जरूरतमंद बहन की शादी में सहयोग कर वीर दत्ता ने पेश की मिसाल
बेलगडीया की मोहली बस्ती में पहुंचकर सौंपा सूखा राशन व सहयोग राशि
धनबाद के बलियापुर प्रखंड में एक अनूठी मिसाल सामने आई है। सिंदरी विधायक प्रतिनिधि व हरिओम सेवा संस्था के सचिव शीतल दत्ता के पुत्र वीर दत्ता ने अपना जन्मदिन भव्य पार्टी के बजाय सेवा भाव से मनाया।
धनबाद : आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन पर भव्य पार्टियां और समारोह आयोजित करते हैं, वहीं सिंदरी विधायक प्रतिनिधि व हरिओम सेवा संस्था के सचिव शीतल दत्ता के पुत्र वीर दत्ता ने समाज सेवा का संदेश देते हुए अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग और सूखा राशन देकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत निवासी वीर दत्ता ने बेलगडीया स्थित मोहली बस्ती की एक जरूरतमंद बहन की शादी में पहुंचकर सूखा राशन एवं सहयोग राशि भेंट की और नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके इस कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

