Sahebganj News : पुलिस को मिली 14 बोलेरो और 26 नई बाइक

सुदृढ़ होगी गश्ती और अपराध नियंत्रण व्यवस्था

Sahebganj News :  पुलिस को मिली 14 बोलेरो और 26 नई बाइक

साहिबगंज पुलिस को 14 नई बोलेरो और 26 बाइक प्राप्त हुई हैं, जिन्हें गश्ती और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। नई वाहनों से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी और प्रभावी होगी।

साहिबगंज : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए साहिबगंज पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। साथ ही पुलिस को आधुनिक और उच्च गति के वाहनों से लैस करने की तैयारी है। हाल ही में रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज पुलिस को 14 नई बोलेरो गाड़ियां सौंपी गई। इसके साथ ही जिले को 26 नई बाइक भी मिली हैं, जिन्हें 'रक्षक राइडर' नाम दिया गया। ये बाइक शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों में गश्त के लिए उपयोग की जाएंगी।

बढ़ेगी पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता

नए वाहनों के मिलने पर जिला पुलिस को गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग कंपोजिट कंट्रोल रूम के साथ-साथ उन थानों में किया जाएगा जहां वाहनों की कमी है। कई थानों में लंबे समय से पुराने और जर्जर वाहन चल रहे थे, जिससे गश्ती और त्वरित कार्रवाई में परेशानी होती थी। अब नए वाहनों के आने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन बाईकों का उपयोग नियमित पेट्रोलिंग के साथ साथ विशेष अवसरों पर भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के मिलने से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगे नए वाहन

जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से थानों में उपलब्ध वाहनों की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी गई है। जिन थानों में वाहनों की कमी है या पुराने वाहन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गश्ती व्यवस्था के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

बताया जा रहा है कि नई बोलेरो गाड़ियों और बाईकों को चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों को दिया जाएगा। नई बाइक मिलने के बाद ग्रामीण और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की निगरानी और अधिक तेज हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की पहल के तहत झारखंड पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें Harley-Davidson RMCR Concept Bike लॉन्च: 1250cc पावरफुल कैफे रेसर की पूरी डिटेल्स

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड का हेल्थ सिस्टम वेंटिलेटर पर, मंत्री जी फोटो खिंचवाने में व्यस्त: प्रतुल शाहदेव झारखंड का हेल्थ सिस्टम वेंटिलेटर पर, मंत्री जी फोटो खिंचवाने में व्यस्त: प्रतुल शाहदेव
सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा
लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार की हार
Ranchi News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक ने सारण की घटना की निंदा की
Sahebganj News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान
AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल
बड़ा संदेश दे गया क्षत्रिय समागम, रांची में बृजभूषण सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह का दिखा क्रेज
Chaibasa News : पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन
Palamu News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनवमी पूजा समिति से की भेंट
बड़की सरिया नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण
मनरेगा नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, विधायक जयराम महतो ने मंत्री को लिखा पत्र