लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार की हार
रास चुनाव में RJD की हार, अपनों ने बिगाड़ा खेल
बिहार की राजनीति में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। राजद उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह हार गए, जबकि एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतने में सफल रहे।
सुनील सिंह

एनडीए ने खेल कर दिया और लालू की योजना फेल हो गई। धनबल के सहारे फिर से राज्यसभा जाने की एडी सिंह की मंशा सफल नहीं हुई। लगता है मालपानी के खेल में वह पीछे रह गए और विरोधी आगे निकल गए। एनडीए के पांचों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे। राष्ट्रीय जनता दल ने ओवैसी की पार्टी के पांच विधायकों और बसपा के एक विधायक को अपने पाले में करने में सफल रहने की बात कही जा रही है। लेकिन अपने ही लोगों ने धोखा दे दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद की दूसरी बड़ी हार है।
तेजस्वी यादव खुद राज्यसभा का चुनाव लड़कर दिल्ली की राजनीति करना चाह रहे थे। लेकिन अंतिम दोनों में उन्होंने अपनी योजना बदल ली। उन्हें पता था कि संख्या बल नहीं है ऐसे में यदि वह चुनाव में जाएंगे और हार होगी तो मिट्टी पलीद हो जाएगी। इसलिए राजद ने धनपति एडी सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन यह योजना भी फेल हो गई। अपनों ने ही खेल बिगाड़ दिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
