सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा

7592 करोड़ के उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) गायब

सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में पेश सीएजी (CAG) रिपोर्ट के आधार पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है। साहू ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ फंड की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ 7,592 करोड़ रुपये के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सकी और नियम न बनाने के कारण 14वें वित्त आयोग के करोड़ों रुपये गंवा दिए। उन्होंने पंचायतों में भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव और DMFT फंड के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस लूट पर श्वेतपत्र (White Paper) जारी करने और सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साहू ने कहा कि हेमंत सरकार एकतरफ पैसे का रोना रोती है। गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने, सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। पैसे नहीं मिलने की बात करती है लेकिन सच्चाई क्या है वह सीएजी की रिपोर्ट बता रही है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि राज्य सरकार 14 वें वित्त आयोग के 486 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिले, 258 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सकी, गांव,पंचायतों के विकास केलिए मिले पैसे का कैसे बंदरबांट हुआ है,पंचायत भवनों के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई, योजनाओं की सोशल ऑडिट नहीं कराई गई।

कहा कि वित्तीय अनियमितता का हाल ऐसा कि 7592 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। हेमंत सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही। वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है। आम आदमी बुनियादी सुविधाओं केलिए तरस रहा। युवाओं की वेकेंसी रोज रद्द हो रही, स्कूल में शिक्षक नहीं, बच्चो को किताब नहीं, स्कूल ड्रेस नहीं, छात्रवृत्ति नहीं, अस्पताल में दवाई नहीं, एम्बुलेंस नहीं डॉक्टर नहीं, किसानों को धान खरीद के पैसे नहीं। डी एम एफटी फंड का दुरूपयोग, घोटाला लगातार जारी है। साहू ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र जारी करे। राज्य के खजाने से हुए हजारों करोड़ रुपए की लूट की सीबीआई जांच हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल