Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता पर दुरुस्त करने का आदेश
दुमका समाहरणालय में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले की विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंधी, बारिश या तूफान के कारण बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति को अविलंब बहाल किया जाए। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने, फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मैनपावर (मानव संसाधन) का उपयोग करने के कड़े निर्देश दिए ताकि आम लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, ट्रांसफार्मरों की कार्यशीलता, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विद्युत आपूर्ति बहाली की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आंधी, बारिश, तूफान अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण यदि कहीं विद्युत व्यवस्था बाधित होती है या विद्युत संरचना को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो उसे अभिलंब ठीक करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति बहाली एवं मरम्मत कार्य के लिए अतिरिक्त मैनपावर की आवश्यकता हो, तो उसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मानव संसाधन लगाकर कार्यों का निष्पादन करे ताकि किसी भी क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली बाधित न रहे।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
