बड़की सरिया नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण

सुशील मंडल निर्विरोध बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष, फूल माला से सम्मानित

बड़की सरिया नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण

बड़की सरिया नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी और 12 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सुशील मंडल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए और उन्हें फूल माला से सम्मानित किया गया। सभी ने नगर विकास और जनसेवा के लिए शपथ ली।

गिरिडीह : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय गिरिडीह के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुमंडल सभागार  सरिया में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 10:30 बजे पूर्वाहन से 11:00 बजे पूर्वांचल के बीच नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी तथा सभी 12 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया।

वहीं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु 11:00 बजे से 11:30 बजे पूर्वाहन तक समय निर्धारित की गई जिसमें नाम निर्देशन के लिए एकमात्र वार्ड पार्षदनगर पंचायत वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित वार्ड पार्षद सुशील मंडल ने उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

एकमात्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने से वार्ड संख्या 9 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुशील मंडल बड़की सरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए जिन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने शपथ ग्रहण करवाया चयन प्रक्रिया के पश्चात उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का फूल माला से सम्मानित किया।

सभी चयनित लोगों ने ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए शपथ लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अंचल अधिकारी संतोष कुमार, तहसीन अंसारी, फागू पंडित, मिलन यादव, मंजू देवी, संगीता देवी, गायत्री देवी, उमेश शाह, सुषमा देवी, सोनी देवी, कल्पना कुमारी, अरुण राम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: ध्वजाधारी महोत्सव का आयोजन हो: डॉ नीरा यादव Koderma News: ध्वजाधारी महोत्सव का आयोजन हो: डॉ नीरा यादव
Koderma News: भारतीय स्टेट बैंक ने दो लाख व चालीस लाख सहायता राशि दिया
झारखंड का हेल्थ सिस्टम वेंटिलेटर पर, मंत्री जी फोटो खिंचवाने में व्यस्त: प्रतुल शाहदेव
सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा
लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार की हार
Ranchi News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक ने सारण की घटना की निंदा की
Sahebganj News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान
AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल
बड़ा संदेश दे गया क्षत्रिय समागम, रांची में बृजभूषण सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह का दिखा क्रेज
Chaibasa News : पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन
Palamu News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनवमी पूजा समिति से की भेंट