Palamu News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

पुलिस को दुर्घटना की सूचना दे दी गई, मामले की जांच शुरू

Palamu News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

पड़वा थाना क्षेत्र के गड़ेरिया डीह निवासी उदय विश्वकर्मा को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में चल रहा है।

पलामू : जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गड़ेरिया डीह गांव निवासी उदय विश्वकर्मा (45 वर्ष) बीती रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

घटना का विवरण

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उदय विश्वकर्मा सोमवार को अपनी बेटी के घर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के मड़रा गांव गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस अपने गांव गड़ेरिया डीह लौट रहे थे, तभी कादल गांव के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदय विश्वकर्मा सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुँच चुके हैं और उनकी देखरेख में इलाज प्रक्रिया जारी है। पुलिस को भी इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार