शादी के महज आधे घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत, प्रेमिका की हालत नाज़ुक
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, शादी के तुरंत बाद छाया मातम
भागलपुर जिले के कहलगांव में मंदिर में शादी करने के महज आधे घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक रजनीकांत की मौत हो गई, जबकि युवती अमृता की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे और परिवार की जानकारी के बिना शादी की थी।
भागलपुर: जिले के कहलगांव में मंदिर में शादी करने के महज आधे घंटे बाद प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जहर खा लिया। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उसका इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मृतक पहचान कहलगांव अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार सिंह के पुत्र रजनीकांत के रूप में हुई है। वहीं युवती अमृता बांका जिले के जगरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। रजनीकांत पढ़ाई के सिलसिले में कहलगांव में किराए के कमरे में रहता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
