Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का औचक निरीक्षण, नगर परिषद के तीन कर्मियों का वेतन रोका
मानसून से पहले जल जमाव रोकने की तैयारी तेज
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान बिना सूचना गायब मिले तीन कर्मियों का वेतन स्थगित करते हुए उन्होंने मानसून पूर्व नाली सफाई, अमृत पार्क निर्माण और खराब चापाकलों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
बोकारो: शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने फुसरो नगर परिषद एवं बेरमो प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं, कार्यालय व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सीवरेज व्यवस्था, पार्क निर्माण, अभिलेख संधारण एवं कार्यालय संचालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
वहीं, बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए गए कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण पूछने एवं अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।नगर परिषद कार्यालय निरीक्षण के दौरान लीगल असिस्टेंट, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने तथा अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मानसून आगमन से पूर्व सभी बड़े एवं छोटे नालों की व्यापक सफाई कराने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि एक समग्र कार्ययोजना बनाकर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए ताकि बरसात के दौरान शहर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो। उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में अमृत पार्क निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मकौली क्षेत्र में भूमि चिन्हित कर वन विभाग के समन्वय से अमृत -फॉरेस्ट हेरिटेज पार्क विकसित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि पार्क का निर्माण प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया जाए। पार्क परिसर में टेराकोटा आधारित बैठने की व्यवस्था, आकर्षक पाथवे, हरियाली, नक्षत्र वन एवं औषधीय पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यरत एवं खराब पड़े चापाकलों की स्थिति की जानकारी ली तथा मौके पर ही नगर परिषद द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर फोन कर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष टीम गठित कर खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी एवं मानसून के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय के कैश बुक, ऑडिट रिपोर्ट, इंडेक्स पंजी, आगत-निर्गत पंजी, चेक बुक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंजी एवं अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करें। उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अभिलेखों का नियमित संधारण अत्यंत आवश्यक है। नगर परिषद निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बेरमो प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों का परिचय प्राप्त किया तथा उपस्थिति विवरणी की जांच की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से समय पर कार्यालय आने, उपस्थिति दर्ज करने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने चेता
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
